संवाददाता दैनिक इंडिया
हस्तिनापुर। 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर शकुंतला कॉलोनी स्थित एक विद्यालय परिसर में निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बांग्ला भाषा के संरक्षण, संवर्धन और उसे सरकारी मान्यता दिलाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के जिलाध्यक्ष भवतारण राय निधिर ने की। इस अवसर पर प्रमोद मंडल, बसंत गैन, डॉ. नकुल मंडल, माधव सरकार, सुधांशु मंडल, संजय मंडल, निशिकांत जी, विमल सरकार, डॉ. स्वरूप मंडल, राकेश राय, अरविंद मंडल, रामदास साना, चिंताराम राय, संतोष मंडल, मणि विश्वास, देव मंडल सहित अन्य सम्मानित गण उपस्थित रहे।वक्ताओं ने कहा कि मातृभाषा किसी भी समाज की सांस्कृतिक पहचान और विरासत का आधार होती है। बांग्ला भाषा को विद्यालयों में मान्यता दिए जाने, जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में सरलता लाने, देश में नागरिकता से जुड़े अधिकारों और मूल निवास संबंधी दस्तावेजों की व्यवस्था पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।समिति के पदाधिकारियों ने मांग की कि बांग्ला भाषी समाज को शिक्षा, रोजगार और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में समान अवसर मिलें। साथ ही पुनर्वास से जुड़ी सुविधाओं को भी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मातृभाषा के सम्मान और उसके संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

