ब्यूरो रिपोर्ट | DAINIK INDIA TV NEWS

खबर सच्चाई की

हस्तिनापुर। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश पश्चिम के अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यसमिति में श्री विपेंद्र सुधा वाल्मीकि जी को क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। उनकी इस नियुक्ति पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

विपेंद्र सुधा वाल्मीकि की नियुक्ति को संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और कुशल नेतृत्व से पार्टी को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि विपेंद्र सुधा वाल्मीकि पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ अनुसूचित जाति समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें क्षेत्र के लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

You missed

error: Content is protected !!