संवाददाता रूपेश चौहान

हस्तिनापुर/मेरठ: हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव नंगली गजरोली में दिनांक 23 3.2026 सोमवार सुबह करीब 11सुबह बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। गांव निवासी श्यामलाल (पुत्र हरपाल) की उस समय मौत हो गई, जब वह अपने प्लॉट में नलका गढ़वाने का कार्य कर रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नलका लगाने के दौरान पाइप अचानक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट की चपेट में आते ही श्यामलाल गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि वहां मौजूद लोग सहम गए और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक के छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ जाने से पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई स्थानों पर बिजली की हाईटेंशन लाइनें काफी नीचे झूल रही हैं, जो लगातार खतरा बनी हुई हैं। लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जाएं। हरपाल के शव को हस्तिनापुर सामुदायिक केंद्र में लाया गया जहां पर मृतक घोषित कर दिया गया,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन 👇

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

error: Content is protected !!