एसडीएम मवाना को ज्ञापन देते हुए पूर्व मंत्री पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि एवं शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल आदि

मवाना/मेरठ, 25 मार्च 2026।सरधना विधानसभा क्षेत्र के गांव भगवानपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त एवं खंडित किए जाने के विरोध में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित था।ज्ञापन पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि तथा भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में संयुक्त रूप से दिया गया।ज्ञापन में मांग की गई कि असामाजिक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने की घटना अत्यंत निंदनीय है। प्रशासन तत्काल नई मूर्ति स्थापित कराए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे।इस अवसर पर प्रभु दयाल वाल्मीकि ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने देश को समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाया। उन्होंने सभी वर्गों के उत्थान के लिए संविधान का निर्माण किया। ऐसे महापुरुष की मूर्ति को खंडित किया जाना पूरे समाज का अपमान है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि शीघ्र व्यवस्था करते हुए नई मूर्ति स्थापित की जाए और इस कृत्य में शामिल दोषियों को चिन्हित कर कठोर दंड दिलाया जाए। साथ ही, इस घटना की सभी ने कड़े शब्दों में भर्त्सना की।ज्ञापन सौंपने के दौरान मास्टर चंद्रशेखर आजाद, मनोज पर्चा, रईस आजम मलिक, पप्पू वाल्मीकि, संजय वाल्मीकि, रमन वाल्मीकि, राहुल गहलोत, परमजीत चौधरी, हरिश्चंद्र पाल, अवधेश शर्मा, बृजपाल सिंह, सतवीर गुर्जर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

error: Content is protected !!