मेरठ-10 सितंबर मैं भारतवर्ष के संपूर्ण वाल्मीकि समाज के आराध्य देव भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रगट दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर वाल्मीकि संघर्ष समिति के तत्वावधान में दिनांक 10/09/2025 को चौधरी चरण सिंह पार्क मेरठ में धरना दिया गया तथा सामूहिक उपवास भी रखा गया। इस अवसर पर भारी संख्या में ना सिर्फ वाल्मीकि समाज के लोग धरना स्थल पर एकत्रित हुए बल्कि अन्य वर्गों एवं अन्य संगठनों के लोगों ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन एवं सहयोग दिया। धरना स्थल पर हुई सभा की अध्यक्षता पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि के द्वारा की गई तथा संचालन वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता विनोद कुमार बेचैन के द्वारा किया गया। आंदोलन का आयोजन वाल्मीकि संघर्ष समिति की संयोजक शालिनी सिंह नसीह, सह संयोजक एडवोकेट अजय गहरा एवं सह संयोजक अर्जुन करोतिया के द्वारा किया गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार धरना स्थल पर विनोद कुमार बेचैन, दिनेश चौहान, गंगा शरण शालिनी सिंह मसीह, एडवोकेट अजय गहरा अर्जुन करोलिया, पदमा जॉनसन आदि ने सामूहिक उपवास किया। घटना स्थल पर आयोजित सभा में सभी वक्ताओं ने इस बात पर दुख प्रकट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के द्वारा भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रगट दिवस परअवकाश घोषित किया गया था किंतु भगवान श्री राम के परम अनुयाई एवं सनातन धर्म के अनुयायी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा भगवान महर्षि वाल्मीकि जो के प्रगट दिवस पर घोषित सार्वजनिक अवकाश को समाप्त कर दिया गया है। इसीलिए यह समाज अनुरोध करता है की माता सीता को संरक्षण देने वाले एवं उनके पुत्र लव-कुश का पालन-पोषण एवं उनकी शिक्षा-दीक्षा करने वाले भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रगट दिवस पर पुनः सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। जिससे यह संपूर्ण वाल्मीकि समाज अपने आराध्य देव का प्रगट दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मना सके। जिसमे मौजूद भिकयू आजाद नेता चौoनितिन बालियान विशाल शालनी सिंह मसीह प्रवीण शिवकुमार



