दो पक्ष आमने-सामने, 112 पुलिस ने संभाला मोर्चा, तहरीर का इंतज़ार**

संवाददाता: रूपेश चौहान
दैनिक इंडिया टीवी न्यूज़

हस्तिनापुर (मेरठ)।
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के चैतावाला में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त तखड़ी लड़ाई हो गई। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों की बरसात में तब्दील हो गया। संघर्ष इतना उग्र हो गया कि पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर खुलकर हमला बोला, सड़कों पर ईंटें उड़ती रहीं और लाठियों की आवाज़ से इलाका गूंज उठा। हालात बेकाबू होते देख स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 पुलिस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने संभाला हालात, लेकिन तहरीर नहीं

मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और भीड़ को तितर-बितर किया। घटना को लेकर हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि चैतावाला में मारपीट की घटना हुई है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है

पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि

“घटना की जानकारी मिली है और मौके पर पुलिस पहुंची थी। फिलहाल किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं आई है। जैसे ही तहरीर मिलेगी, मामले में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

इलाके में तनाव, लोगों में डर

घटना के बाद से चैतावाला क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस न पहुंचती तो मामला और भी गंभीर रूप ले सकता था। कुछ लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।

सवालों के घेरे में शांति व्यवस्था

इस तखड़ी लड़ाई ने एक बार फिर हस्तिनापुर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खुलेआम लाठी-डंडों और ईंटों से मारपीट होना यह दर्शाता है कि विवादों को सुलझाने की जगह लोग हिंसा का रास्ता अपना रहे हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि तहरीर कब आती है और प्रशासन कब कार्रवाई करता है

फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थिति पर पैनी निगरानी रखी जा रही है।

विडिओ देखे

You missed

error: Content is protected !!