हस्तिनापुर। जैन इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे जैन इंटरनेशनल स्कूल हस्तिनापुर में मदर्स डे का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम की शुरुआत हस्तिनापुर क्षेत्र के वन विभाग की अधिकारी खुशबू उपाध्याय रेंजर वन क्षेत्र हस्तिनापुर एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य आरती त्रिपाठी ने किया, जिसमें उन्होंने माताओं की भूमिका और उनके योगदान को सराहा। इसके बाद छात्रों ने नृत्य, नाटक, गीत और कविता पाठ के माध्यम से अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया। बच्चों द्वारा तैयार किए गए हाथों से बने कार्ड और उपहारों ने सभी माताओं को भावुक कर दिया। इसके अतिरिक्त विद्यालय परिसर में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित कियाकार्यक्रम के दौरान कुछ माताओं ने भी मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय द्वारा इस आयोजन की सराहना की। अंत में सभी माताओं को विद्यालय की ओर से एक स्मृति चिह्न भेंट किया गया।प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में माता-पिता के प्रति सम्मान और प्यार की भावना को और अधिक बल मिलता है। पूरा विद्यालय परिसर उत्सवमय माहौल से भरा हुआ था। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र की माताएं मौजूद रही

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

error: Content is protected !!