उत्तर प्रदेश, हस्तिनापुर 5 अगस्त उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में मंगलवार को बादल फटने की घटना से भारी तबाही मची गईं थी बादल फटने से खीर गंगा गांव बह गया था घटना मंगलवार दोपहर के समय की है घटना के कुछ वीडियो और फोटो सामने आए हैं इनमें दिख रहा है की पहाड़ी से बारिश का पानी और मालवा आया और पूरा गांव बहा ले गया उसकी कुछ असर हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में भी देखने को मिला। गंगा में पानी अधिक होने के कारण एक बार फिर ग्रामीणों को बाढ़ का कहर मंडराने लगा है।पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा में जलस्तर की वृद्धि लगातार देखने को मिल रही है यहां तक की खादर क्षेत्र में अधिक वर्षा होने के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। वही हस्तिनापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिरजेपुर के समीप कच्चा तटबंध टूटने के कारण खादर क्षेत्र में जल भराव हो गया है। गंगा में लगातार हो रही जल की वृद्धि को लेकर ग्रामीण वो वासियों को डर सता रहा है। केपिछले कुछ वर्षों से लगातार आ रही बाढ़ के कारण किसानो की फसल बर्बाद हो रही थी। इसके पश्चात उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री वर्तमान विधायक दिनेश खटीक के द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से गंगा का तटबंध पास कराया था। लेकिन सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण एक बार फिर से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वही हंसापुर के समीप डाली गई तटबंध की मिट्टी बरसात में पूरी तरह बह गई है लेकिन सिंचाई विभाग का अथवा प्रशासनिक अधिकारी कोई भी मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंचे जिसको लेकर किसानों में भारी रोष है राठौड़ कला के बंटी सरदार व कालू प्रधान एवं सिरजेपुर के पूर्व प्रधान ब्रजपाल का कहना है। यदि समय से पहले सिंचाई विभाग के अधिकारी बांध के कार्य को पूरा कर लेते तो किसानों को इतना बड़ा नुकसान का सामना न करना पड़ता ‘इस संबंध में मवाना उप जिलाधिकारी ने बताया वर्तमान में तटबंध का जो कार्य चल रहा था उस पर बरसात होने के कारण कहीं कहीं मिट्टी बह गई थी जिस पर जेसीबी से मिट्टी डलवा दी गई है।सिरेजपुरके समीप जो तटबन्ध टूटा है वह कार सैवा द्वारा बनाया गया था जिसे पानी कम होने के पश्चात बन्द करा दिया जायेगा’ ओर पानी का बहाव अब बिकुंड के मोड पर भी आगया है जिससे खादर क्षेत्र वासियों को बाड़ का कहर मंडराने लगा है ।
