नहीं रहे अभिनेता पंकज धीर
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेताओं को तौर पर पंकज धीर को जाना जाता था। सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी उन्होंने बतौर एक्टर काम किया था। उनके निधन की खबर से हर कोई हैरान और सदमे में है। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि पंकज अब हमारे बीच नहीं रही। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक पंकज की तबीयत कैंसर के चलते काफी खराब चल रही थी।
पंकज धीर का निधन:
फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। खबर है कि वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और 15 अक्टूबर को मुंबई में अंतिम सांस लेते हुए इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। उनके निधन से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है, हर कोई अपने पसंदीदा अभिनेता को याद कर भावुक हो रहा है और उनकी तस्वीरें और डायलॉग्स शेयर कर रहा है।

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज धीर का निधन
पंकज धीर हिंदी सिनेमा के एक मशहूर सितारे के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने न केवल टेलीविजन बल्कि फिल्मों में भी बतौर अभिनेता काम किया। उनके निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध और दुखी है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि पंकज अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके परिवार और दोस्त भी उनके जाने से बेहद दुखी हैं।
‘कर्ण’ की भूमिका ने दिलाई पहचान पंकज धीर को निर्देशक बी. आर. चोपड़ा की टेलीविज़न सीरीज़ ‘महाभारत’ में कर्ण की अपनी प्रतिष्ठित भूमिका के लिए पहचान मिली। उनकी भूमिका भारतीय टेलीविज़न इतिहास के सबसे यादगार किरदारों में से एक मानी जाती है। पंकज धीर ने कई हिंदी फ़िल्मों और टीवीधारावाहिकों में काम किया। उन्हें चंद्रकांता, युग, द ग्रेट मराठा और बहू बेगम जैसे धारावाहिकों में देखा गया। उन्होंने आशिक आवारा, सड़क, सोल्जर और बादशाह जैसी फ़िल्मों में भी काम किया।
