मेरठ क़स्बा बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर सकिश्त में मंगलवार सुबह दुर्गा मंदिर पर रंग कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।इस घटना में एक पक्ष से बिल्लू पुत्र महेंद्र, विवेक पुत्र बिल्लू और गौरव पुत्र बिल्लू घायल हुए। दूसरे पक्ष से राजकुमार उर्फ पप्पू पुत्र कर्ण सिंह घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया।ग्रामीणों का कहना है कि मारपीट के दौरान एक पक्ष की ओर से चार राउंड फायरिंग की गई थी। हालांकि, रामराज चौकी इंचार्ज अमित मिश्रा के अनुसार फायरिंग की घटना की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

