संवाददाता श्रवण कुमाररायबरेली के लालगंज नगर में नेता सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पूरे उत्साह से मनाई गई ।अब यह केवल जयंती समारोह न होकर राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। वही कार्यक्रम के संयोजक पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह मुन्ना ने बताया कि भव्य समारोह में सबसे पहले उपेंद्र सदन लालगंज से चेतना रथ यात्रा प्रारंभ हुई यह चेतना रैली नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई प्राचार्य आवास निकट बैसवारा इंटर कॉलेज में सभा के रूप में परिवर्तित हो गई जहां पर नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ। नेता सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह कार्यक्रम में क्षेत्र के क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तीन लोगों को सम्मानित किया गया जिसमें शिवकुमार यादव निवासी रामपुर कला को सुभाष स्मृति सेनानी सम्मान से सम्मानित किया गया शिवकुमार जी सन 1962 ,1965 व 1971 के युद्ध में भाग लेकर अद्भुत शौर्य का परिचय दिया था इसी क्रम में लालगंज निवासी अतुल सिंह को विवेकानंद युवा प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। अतुल सिंह सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं उन्होंने दंतेवाड़ा में अद्भुत कौशल का परिचय देते हुए कई सैनिकों हुआ नागरिकों को बचाया था और श्रीमती पूनम यादव को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह प्रदेश स्तरीय एथलीट रही है वर्तमान में वह एक खेल प्रशिक्षक भी हैं।
अरुण सिंह (मुन्ना) – संयोजक पूर्व प्राचार्य