• दूर-दराज के जनपदों से पहुंचे समाज के लोगों ने नगर भ्रमण कर मांगी क्षेत्र की खुशहाली की दुआ
  • बंगाली बाजार रोड स्थित गुरुद्वारे के पास हो रहा आयोजन, शुक्रवार को होगा विशाल भंडारा

हस्तिनापुर (मेरठ)। ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में गुरुवार को किन्नर (मंगलामुखी) समाज की ओर से 11वें विशाल माँ भगवती जागरण एवं भव्य श्रृंगार महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें स्थानीय सहित दूर-दराज के जनपदों व राज्यों से आए समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

पारंपरिक वेशभूषा में सजे मंगलामुखी समाज के सदस्यों ने सिर पर कलश धारण कर नगर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की धुनों पर निकली कलश यात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान समाज के सदस्यों ने क्षेत्र में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और सर्वसमाज की सुख-समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की।

मुख्य आयोजक व क्षेत्र मालकिन गीता किन्नर बाजीगरनी तथा गुड्डू किन्नर मावी गुर्जर (मवाना व फलावदा गद्दी के मालिक) के सानिध्य में बंगाली बाजार रोड स्थित गुरुद्वारे के पास इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि गुरुवार रात्रि में माता का भव्य श्रृंगार व विशाल जागरण होगा, जिसमें बाहर से आए कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके उपरांत शुक्रवार, 27 नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news
ख़बर सच्चाई की

You missed

error: Content is protected !!