कस्बा स्थित जैन इंटरनेशनल स्कूलों में बुधवार को होली का पर्व में हर्ष उल्लास छाया रहा। होली की छुट्टी से पहले स्कूल के सभी बच्चों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाते होली खेली। बच्चों ने एक दूसरे को जमकर रंग लगाया। साथ ही स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर होली खेली और उन्हें सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल रंगों का उपयोग करने की सलाह दी। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य आरती त्रिपाठी ने विद्यालय के बच्चों को होली के त्योहार के महत्व और सांस्कृतिक परंपराओं के बारे में भी बताया गया। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखकर लगा कि होली का त्योहार सचमुच मन को जोड़ने वाला और खुशियों से भर देने वाला पर्व है। होली की छुट्टी से पहले स्कूलों में मनाई गई इस रंगारंग होली ने सभी को एक नई ऊर्जा व उमंग से भर दिया।

. वीडियो देखें 👇

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

error: Content is protected !!