मेरठ : दौराला में भाजपाइयों ने भारतीय सेना के सम्मान में सोमवार को तिरंगा रैली काआयोजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, सिवाल खास विधानसभा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह और दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला ने दौराला चौराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सैनिकों के सम्मान में देशभक्ति जयकारों के साथ हाथो में तिरंगा लेकर निकाली जा रही तिरंगा रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि डा. संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार में आतंकवाद का करारा जवाब दिया जा रहा है। आतंकियो और उनके आकाओ के ठिकानो पर उनकी ही भाषा में जवाब दिया जा रहा है। भाजपा के दौराला मंडलाध्यक्ष मनिंदर विहान ने बताया कि सैनिक सम्मान तिरंगा यात्रा दौराला तिरंगा चौक से आरंभ होकर लावड़ रोड होते हुए लावड़ और वहां से फलावदा पहुंची। इस दौरान चेयरमैन देवेन्द्र पाल सिंह, गन्ना समिति चेयरमैन भूपेन्द्र अहलावत, भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र अहलावत, सहकारी समिति चेयरमैन सुरेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रविंद्र अहलावत, भारत चौधरी, प्रधान जोन धनकड, मोहन सैनी, रवि पुनिया, सूरज अहलावत, इंदर शर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रताप लोड्या, रामवीर सिंह, मोनू धनकड़, प्रदुमन जैन, प्रशांत अहलावत, प्रदीप शर्मा, विपिन सरसावा, मोनू सरसावा, मोहित दीक्षित, रूपक चौधरी आदि मौजूद रहे।

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

error: Content is protected !!