, संवाददाता श्रवण *नसीराबाद थाना क्षेत्र में ताजिया को लेकर बवाल*नसीराबाद, रायबरेली। अमेठी जिले के पूरे फाजिल थाना गौरीगंज में आठवीं मुहर्रम पर शाम लगभग सात बजे जुलूस निकाला गया जो राय बरेली जिले के थाना क्षेत्र नसीराबाद के कुढ़ा गांव तक गया। जुलूस वापसी में अंडी मजरे कुढ़ा में भानू तिवारी के दरवाजे पहुंचा तो शोरगुल बढ़ गया। भानू ने आजदारों से कहा कि आराम से निकल जाओ ज्यादा शोरगुल न करो। जुलूस में शामिल लोगों की भानू तिवारी से बहस हुई और जुलूस में शामिल लोग वहां से चले गये। लगभग आधा घंटा बाद डेढ़ सौ लोग संगठित होकर आये और भानू तिवारी के घर पर गाली गलौज करते हुए गांव के बाहर उनके भट्ठे पर गये और वहां पर खड़ा रिक्शा व दो मोटर साइकिल तोड़ डाले। भट्ठे पर रहने वाले सभी कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। भानू तिवारी ने घटना की सूचना यूपी 112 को दी।डेढ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।थानाध्यक्ष कमलेश कुमार राजभर आवश्यक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
