संवाददाता प्रवीण कुमार।हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के भीमकुंड गांव के समीप चांदपुर रोड पर बाढ़ के कारण भीषण कटान हो गया था। जहां पर उक्त युवक नहाने के लिए कुछ दोस्तों के साथ पहुंचा। अचानक गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गया। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साथ ही पीएससी की फ्लड कंपनी भी आ गई और युवक की तलाश शुरू कर दी। शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला था। डूबने वाला युवक जितेन्द्र पुत्र राजपाल है। एसडीएम संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश का कार्य तेज करने की बात कही। सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। डूबे युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाशने का काफी प्रयास किया शाम होने डूबे युवक की तक कोई जानकारी नहीं लगी पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात होने के कारण हस्तिनापुर खादर क्षेत्र बाढ़ के कारण बर्बाद हो गया जहां पर हस्तिनापुर और चांदपुर मार्ग बाढ़ के पानी से टूटने के कारण पूरी तरह बंद हो गया था जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने हस्तिनापुर और चांदपुर मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया था इसके पश्चात भी प्रशासन द्वारा आने जाने के लिए कोई मोटर नाव की कोई व्यवस्था न होने के कारण किसानों को अपना रोजमर्रा का सम्मान लेने के लिए ट्यूब आदि का प्रयोग करके ले जाते थे लेकिन रविवार की शाम भीमकुंड निवासी युवक जितेंद्र पुत्र राजपाल हस्तिनापुर और चांदपुर टूटे हुए मार्ग अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए चला गया जिसके कारण उसका पर टूटे हुए मार्ग पर गहराई में जा गिरा जहां पर वह पानी में गिरकर डूब गया जिसकी सूचना अन्य व्यक्ति ने थाना पुलिस और प्रशासन को दी इसके पश्चात मवाना एसडीएम ने तुरंत एसडीआरएफ की टीम एवं गोताखोर को मौके पर भेजा एवं डूबे युवक की तलाश की गई है जहां पर शाम होने तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है वहीं सूचना पाकर सैकड़ो ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे डूबे हुए व्यक्ति की सूचना पूरे क्षेत्र में तेजी के साथ फैल गई जहां पर गुर्जर समाज के नेता आकाश गुर्जर भी मौके पर पहुंचे और डूबे हुए व्यक्ति की जानकारी ली वहीं पीड़ित परिवार से भी मिले

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

You missed

error: Content is protected !!