मेरठ : ऑपरेशन शस्त्र के तहत बदमाशों के गैंग पर सख्त एक्शन लिया है।मेरठ पुलिस की स्वाट टीम प्रथम एवं थाना मवाना / हस्तिनापुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 03 असलाह तस्कर गिरफ्तार किए है। जिनमें से दो शातिर बदमाश मुठभेड़ में घायल हुए जबकि एक गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद किए गए। वहीं, इन्ही अपराधियों का एक साथ मनीष खरखौदा में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ है। मनीष से 2 अवैध शस्त्र और ढेरों कारतूस बरामद किए गए है। दरअसल, चेकिंग अभियान के तहत गुरुवार रात हस्तिनापुर हस्तिनापुर व मवाना पुलिस ने संयुक्त मुठभेड में वैगनआर गाड़ी को नहर की पटरी पर पकड़ा और घेराबंदी के बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें गुडू उर्फ युधिष्ठिर निवासी डिफेन्स कॉलोनी थाना क्षेत्र हस्तिनापुर और जॉनी निवासी अलीपुर मोरना हस्तिनापुर के पैर में गोली लगी। जबकि सोनू निवासी मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को भी गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से अवैध 03 पिस्टल, 02 तमंचा, 14 जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतूस व 01 वैगनआर कार बरामद की गई। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों को को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

You missed

error: Content is protected !!