दैनिक इंडिया टीवी न्यूज़

प्रधान संपादक: प्रवीण कुमार

हस्तिनापुर: थाना हस्तिनापुर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था और जुर्म रोकथाम अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है. पुलिस ने बंगाली चौराहे के पास गैस एजेंसी वाली गली में स्थित एक परचून के गोदाम पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

​मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई:

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि गैस एजेंसी वाली गली में स्थित एक परचून के गोदाम में एक व्यक्ति बिना लाइसेंस के अवैध पटाखे और ज्वलनशील पदार्थ बेच रहा है. इस सूचना पर थाना हस्तिनापुर से उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक उमेश कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर बारिकी से दबिश दी.

​आ आरोपी की पहचान और बरामदगी:

प्रकरण में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मोहित (पुत्र श्री हरीश कुमार, निवासी डी ब्लॉक, कस्बा हस्तिनापुर, मेरठ) बताया है. तलाशी के दौरान गोदाम से अलग-अलग ब्रांडों के पटाखे, जैसे कि जॉली जिंगल स्काई शॉट, श्री कलर कोटी, अशोका फ्लावर, चक्कर डीलक्स, ग्राउंड चक्कर, फ्लावर पॉट्स, सिल्वर टार्जेज, मिनी बुलेट, रॉकेट फ्लैश, सुतली बम, मुर्गा छाप बिजली ब्रेकर्स, और टर्की केक्स सहित कई कार्टन अवैध पटाखे बरामद हुए हैं.

​कानूनी कार्यवाही:

आरोपी मोहित पटाखों के भंडारण या बिक्री से जुड़े वैध कागजात या लाइसेंस दिखाने में असफल रहा. पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5/9B(1)(b) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 288 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने नियमानुसार सभी बरामद सामग्री को सील कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है.

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

You missed

error: Content is protected !!