
मेरठ : रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान- 2025 के अंतर्गत आज अटल सभागार, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर द्वारा मेरठ दक्षिण विधानसभा में विधानसभा-पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री (भाजपा पश्चिम क्षेत्र) डॉ विकास अग्रवाल रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता व रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सा. मेंद्र तोमर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर के बारे में बोलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है, जो ईश्वर की रचना में एक उत्कृष्ट कृति हैं। उनका जीवन एक सच्चे नेता के मूल्यों का उदाहरण है। उन्होंने बताया कि राघोबा द्वारा इंदौर पर आक्रमण करने के प्रयास के दौरान देवी अहिल्याबाई ने अनुकरणीय साहस, दूरदर्शिता और रणनीतिक कौशल का परिचय दिया, जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रा. `जगार आदि सभी मुद्दों पर मजबूती के साथ कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने जो वायदे किए थे उनको एक-एक करके पूरा किया जा रहा है। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल ने देवी अहिल्याबाई के जीवन की विभिन्न घटनाओं के साथ उनके उल्लेखनीय व्यक्तित्व और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्ता `गी ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती को त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत मनाया जा रहा है, उन्होंने देश और समाज के लिए अनेकों कार्य किए थे, आज उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी देश, समाज, धर्म, संस्कृति और धरोहर को ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजू पाल एवं संचालन कार्यक्रम संयोजक / महानगर उपाध्यक्ष डॉ वकुल रस्तोगी ने किया।