ब्यूरो रिपोर्ट दैनिक इंडिया टीवी न्यूज

संवाददाता रूपेश कुमार

हस्तिनापुर। हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल में आज माता रानी की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं माता रानी के जयकारों के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

माता रानी के भजनों और सुंदर भेंटों ने उपस्थित सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर विद्यालय की सुख-समृद्धि, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा सभी के कल्याण की कामना की।

विद्यालय के चेयरमैन एस.पी. सिंह जी, प्रबंधक रोहित सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. रितु राजवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। माता रानी की आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम का समापन माता रानी के जयकारों के साथ हुआ। इस आयोजन ने पूरे विद्यालय परिसर को भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

You missed

error: Content is protected !!