आप बीती बताते ग्रामीण

रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ, दैनिक इंडिया टीवी न्यूज़

मेरठ। जनपद के ग्राम खेड़ी कलां में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि गांव की लगभग 158 हेक्टेयर भूमि पर भू-माफियाओं ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।

वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा

ग्रामीणों के अनुसार, यह भूमि वन विभाग के अंतर्गत आती है और नियमानुसार यहाँ पौधारोपण एवं हरित विकास कार्य होना चाहिए। लेकिन भू-माफियाओं ने इस कीमती जमीन को अपने कब्जे में ले रखा है, जिससे क्षेत्र का पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है।

राजस्व विभाग की मिलीभगत का आरोप

शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विभाग की शिथिलता और कथित मिलीभगत के कारण भू-माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक भूमि की पैमाइश तक नहीं कराई गई है।

ग्रामीणों की मुख्य मांगें:

  • विवादित 158 हेक्टेयर भूमि की तत्काल दोबारा पैमाइश कराई जाए।
  • अवैध कब्जाधारकों (भू-माफियाओं) को तुरंत जमीन से बेदखल किया जाए।
  • दोषी व्यक्तियों और इसमें शामिल अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हो।
  • भूमि को वन विभाग को सौंपकर वहां जल्द से जल्द पौधारोपण कार्य शुरू कराया जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस सार्वजनिक भूमि को मुक्त नहीं कराया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर विषय पर क्या कदम उठाता है।

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

You missed

error: Content is protected !!