ब्यूरो चीफ दैनिक इंडिया टीवी/ रूपेश चौहान

हस्तिनापुर/मेरठ: प्रकृति को संवारने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल में बुधवार को ‘वन महोत्सव सप्ताह’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस सप्ताह के पहले दिन वन विभाग और विद्यालय परिवार ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर संदेश दिया कि आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए पेड़ लगाना ही एकमात्र उपाय है।

पौधा भेंट कर दिया संरक्षण का संदेश

पौधा भेंट कर दिया संरक्षण का संदेश

पौधा भेंट कर दिया संरक्षण का संदेश कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रितु रजवंशी को प्रेम स्वरूप एक पौधा भेंट किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “वृक्ष मानव जीवन की अमूल्य धरोहर हैं। आज किया गया थोड़ा सा श्रम आने वाले कल को सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाएगा।”

छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह वन महोत्सव के पहले दिन विद्यालय परिसर का माहौल हरियाली के नारों से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ मिट्टी में पौधे रोपे और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य डॉ. रितु रजवंशी ने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है, इसलिए वृक्षारोपण को एक अनिवार्य आदत बनाना होगा।

वन विभाग की सक्रिय भागीदारी

वन विभाग की सक्रिय भागीदारी

वन विभाग की सक्रिय भागीदारी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर वन विभाग की टीम से वन दरोगा रितिक, अंकित और नितिन सहित अन्य वन कर्मियों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय प्रबंधन समिति और समस्त शिक्षक स्टाफ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

1 से 7 जुलाई तक चलेगा अभियान गौरतलब है कि देशभर में 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना और वन क्षेत्र को बढ़ाना है। हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्थानीय लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे आने के लिए प्रेरित किया है।

विडिओ देखे

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

You missed

error: Content is protected !!