संवाददाता दैनिक इंडिया टीवी न्यूज़

हस्तिनापुर: एम्बुलेंस 102 की त्वरित सेवा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हस्तिनापुर के कुशल चिकित्सा स्टाफ की मुस्तैदी से एक प्रसूता की सुरक्षित डिलीवरी संपन्न हुई। सैफपुर फिरोजपुर निवासी अर्चना को प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस 102 (UP32EG1137) को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही ईएमटी अंकुर कुमार और पायलट सचिन ने बिना किसी देरी के मौके पर पहुंचकर अर्चना और उनके परिजन सौरभ को एम्बुलेंस में लिया। एम्बुलेंस स्टाफ ने प्रसूता को बेहद सावधानी और सुरक्षित तरीके से हस्तिनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जैसे ही एम्बुलेंस अस्पताल पहुंची, वहां तैनात स्टाफ नर्स ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत स्थिति का संज्ञान लिया और पूरी तत्परता के साथ प्रसव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

अस्पताल के कुशल चिकित्सा स्टाफ द्वारा सही समय पर की गई देखरेख के चलते जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। परिजनों ने एम्बुलेंस 102 के स्टाफ और सीएचसी हस्तिनापुर की पूरी टीम का इस सराहनीय कार्य और समय पर उपचार के लिए विशेष आभार व्यक्त किया है।

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

You missed

error: Content is protected !!