दैनिक इंडिया टीवी न्यूज़ के ब्यूरो चीफ श्री रूपेश चौहान ने समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), हरियाली तीज, रक्षाबंधन एवं पावन गंगा स्नान की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के वीर शहीदों के बलिदान को नमन करने का अवसर भी है। हरियाली तीज हमें प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा देती है, रक्षाबंधन पारिवारिक प्रेम और विश्वास का प्रतीक है तथा पावन गंगा स्नान हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का पवित्र पर्व है।
श्री रूपेश चौहान ने सभी नागरिकों से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर एक स्वच्छ, सुरक्षित, शिक्षित और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।
दैनिक इंडिया टीवी न्यूज़ परिवार की ओर से समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस, हरियाली तीज, रक्षाबंधन एवं पावन गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएँ।
