दैनिक इंडिया टीवी न्यूज़ (खबर सच्चाई की)

108 एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी: सीएचसी हस्तिनापुर से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में प्रसूता ने बच्ची को दिया जन्म

रिपोर्ट: संवाद सूत्र (दैनिक इंडिया टीवी न्यूज़, हस्तिनापुर)

हस्तिनापुर (मेरठ)।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हस्तिनापुर से एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ के लिए रेफर की गई एक गर्भवती महिला का एम्बुलेंस के अंदर ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। एम्बुलेंस स्टाफ और साथ मौजूद स्टाफ नर्स की सूझबूझ व तत्परता से जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

जानकारी के अनुसार, इंदिरा कॉलोनी (हस्तिनापुर) निवासी ईश्वर की पत्नी सीमा को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी हस्तिनापुर में भर्ती कराया गया था। मरीज की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी, जिसके बाद एम्बुलेंस पायलट सचिन यादव गाड़ी (सं.- UP32EG1137) लेकर मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस में ईएमटी (EMT) अंकुर कुमार और सीएचसी की स्टाफ नर्स मरीज की देखरेख के लिए साथ रवाना हुए।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में प्रसूता की प्रसव पीड़ा काफी तेज हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट सचिन यादव ने गाड़ी को रास्ते में सुरक्षित स्थान पर रोका। इसके बाद ईएमटी अंकुर कुमार और साथ मौजूद स्टाफ नर्स ने एम्बुलेंस के अंदर ही मुस्तैदी से सुरक्षित प्रसव कराया।

सफल प्रसव के बाद जच्चा और नवजात बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं। परिजनों ने ईएमटी अंकुर कुमार, पायलट सचिन यादव और स्टाफ नर्स की कार्यकुशलता व त्वरित कार्रवाई के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी, जिसके बाद पायलट सचिन यादव गाड़ी (सं.- UP32EG1137) लेकर मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस में मौजूद ईएमटी (EMT) अंकुर कुमार मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुए।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में प्रसूता की स्थिति बिगड़ने लगी और प्रसव पीड़ा काफी तेज हो गई। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ईएमटी अंकुर कुमार और एम्बुलेंस चालक सचिन यादव ने बिना समय गंवाए गाड़ी को रास्ते में सुरक्षित स्थान पर रोका और एम्बुलेंस के अंदर ही सुरक्षित प्रसव कराया।

प्रसव के बाद जच्चा और नवजात बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं। सफल प्रसव के उपरांत दोनों को आगे की देखभाल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी अंकुर कुमार और पायलट सचिन यादव की कार्यकुशलता और त्वरित कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

You missed

error: Content is protected !!