ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक इंडिया टीवी न्यूज़

हस्तिनापुर। देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ आज ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी (मेरठ) से आए प्रख्यात डॉक्टरों और छात्र-छात्राओं की टीम ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए हस्तिनापुर की मध्यगंगा नहर पर श्रमदान किया और घाटों व जल को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।

इस अभियान का नेतृत्व मुख्य रूप से सुभारती यूनिवर्सिटी के डॉ. मुकेश रुहेला, डॉ. प्रीति सिंह और डॉ. संचित प्रधान ने किया। डॉक्टरों और छात्र-छात्राओं की इस टीम ने न केवल खुद हाथों में झाड़ू और डस्टबिन थामे, बल्कि नहर के आसपास और पानी में फैली भारी मात्रा में प्लास्टिक, पॉलीथिन, सूखे पत्ते और अन्य गंदगी को बाहर निकाला।

नहर और घाटों की बदली सूरत धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हस्तिनापुर की मध्यगंगा नहर पर अक्सर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही रहती है, जिसके कारण वहां प्लास्टिक और कचरा जमा हो गया था। सुभारती यूनिवर्सिटी की टीम ने कड़े परिश्रम के साथ नहर परिसर की सफाई की और एकत्रित किए गए कूड़े का उचित निस्तारण कराया। टीम के इस प्रयास से नहर और उसके आसपास का दृश्य पूरी तरह बदला हुआ और स्वच्छ नजर आया।

जागरूकता ही सबसे बड़ा बदलाव: डॉ. मुकेश रुहेला अभियान के दौरान डॉ. मुकेश रुहेला ने स्थानीय नागरिकों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सब का सामूहिक कर्तव्य है। डॉ. प्रीति सिंह ने स्वास्थ्य और स्वच्छता के अंतर्संबंध पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गंदगी ही बीमारियों की जड़ है, अगर हम अपने जल स्रोतों और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखेंगे तो आधी बीमारियां अपने आप खत्म हो जाएंगी। वहीं डॉ. संचित प्रधान ने युवाओं और विद्यार्थियों के इस उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही समाज में वास्तविक बदलाव ला सकती है।

इस स्वच्छता अभियान में यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गगनभेदी नारों व संदेशों के जरिए स्थानीय लोगों को कूड़ा हमेशा डस्टबिन में ही डालने तथा सिंगल-यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने का संकल्प दिलाया। डॉक्टरों और विद्यार्थियों के इस सराहनीय कार्य की स्थानीय निवासियों और तीर्थयात्रियों ने जमकर प्रशंसा की।

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

You missed

error: Content is protected !!