हस्तिनापुर, मेरठ​मेरठ जनपद के हस्तिनापुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षा के साथ-साथ खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक आधुनिक ‘इंडोर मिनी स्टेडियम’ का निर्माण किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित अग्रवाल, अध्यापक सत्येंद्र कुमार एवं हस्तिनापुर की चेयरपर्सन सुधा खटीक द्वारा किया गया था।​492 लाख की परियोजना से बदलेगी तस्वीरउत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड, निर्माण इकाई-33, मेरठ द्वारा इस स्टेडियम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। परियोजना के आधिकारिक सूचना पट्ट के अनुसार, इस इंडोर मिनी स्टेडियम के निर्माण पर कुल 492.00 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है।

तेजी से आगे बढ़ रहा है निर्माण कार्यस्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, इस स्टेडियम का लगभग आधा निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इस स्टेडियम के तैयार होने से क्षेत्र के होनहार खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच मिलेगा, जिससे वे अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकेंगे। विद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय निवासियों ने इस निर्माण कार्य के जल्द से जल्द पूरा होने की उम्मीद जताई है।

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

You missed

error: Content is protected !!