संवदाता दैनिक इंडिया टीवी न्यूज

मेरठ, 23 जुलाई 2026: को मवाना तहसील के अंतर्गत ग्राम कौल स्थित हाईवे रोड पर स्थित आदि श्री गर्ल्स कॉलेज में एक विशेष वृक्षारोपण एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं हस्तिनापुर के पूर्व विधायक प्रभु दयाल बाल्मीकि, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष व शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह, कृषक इंटर कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष एवं आदि श्री कॉलेज के प्रबंधक उत्तम कुमार कौल, कृषक इंटर कॉलेज मवाना के पूर्व कोषाध्यक्ष विमल कुमार सिंह, प्रबंध समिति के पूर्व सदस्य दीपक कुमार एवं अमित शिवाच आदि विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण के साथ हुई। कॉलेज के प्रबंधक उत्तम कुमार कौल के नेतृत्व में सभी सम्मानित अतिथियों ने मिलकर परिसर में फलदार वृक्षों का रोपण किया और पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।

पूर्व मंत्री प्रभु दयाल बाल्मीकि का संबोधन

वृक्षारोपण के उपरांत, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक प्रभु दयाल बाल्मीकि ने कॉलेज की बी.एड. की छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने वृक्षारोपण का गहरा महत्व समझाते हुए सभी छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने घरों में कम से कम एक-एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और स्वच्छ पर्यावरण के लिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए।

शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह के विचार

इस अवसर पर शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह ने छात्राओं को पर्यावरण एवं शुद्ध वातावरण का महत्व समझाया और इस नेक कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही, उन्होंने छात्राओं को जीवन में शिक्षा के महत्व, आत्मसुरक्षा, आत्मबल और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आना चाहिए और एक आदर्श व कुशल शिक्षक बनने का प्रयास करना चाहिए। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो व्यक्ति और समाज को आगे बढ़ाती है। उन्होंने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबासाहेब ने महिलाओं की शिक्षा के लिए संविधान में विशेष महत्व दिया था, जिसके परिणामस्वरुप आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण और पर्यावरण रक्षा के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान कॉलेज का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

You missed

error: Content is protected !!