संवाद सूत्र: हस्तिनापुर
बंगाली बाजार में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाजसेवी सुशील नागर ने किया ध्वजारोहण; उमड़े गणमान्य नागरिक
हस्तिनापुर। राष्ट्रीय पर्व के पावन अवसर पर नगर के बंगाली बाजार में देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। सुभाष चंद्र बोस समिति के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी सुशील नागर द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर भावपूर्ण माल्यार्पण कर झंडा रोहण किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान गाया और नेताजी के ‘जय हिंद’ तथा ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ के नारों से पूरा बंगाली बाजार क्षेत्र गूंज उठा।
नेताओं के बलिदान को याद किया
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी सुशील नागर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन और उनका बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की सेवा और एकता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर क्षेत्र के सभी गणमान्य व्यक्ति, समिति के सदस्य और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दीं और मिठाई का वितरण किया।



