उप जिलाधिकारी मवाना के नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते राजू राय

हस्तिनापुर।नगर पंचायत हस्तिनापुर द्वारा कस्बा हस्तिनापुर के विस्थपित बंगाली परिवारों को हाउस टैक्स एवं उनके आवास का मालिकाना हक दिलाने के सम्बन्ध में सर्वे किया जा चुका है। उक्त सर्वे में कई बंगाली विस्थापित परिवारों को सर्वे में सम्मिलित नहीं किया गया है, अर्थात वे सर्वे से वंचित रह गये हैं, जिनका सर्वे कराकर हाउस टैक्स लगाया जाना व मालिकाना हक दिलाया जाना अति आवश्यक है। जनहित में डोर टू डोर सर्वे कराकर सभी पात्र लाभार्थियों का सर्वे इस प्रकार कराया जाये कि कोई पात्र लाभार्थी शासन की योजना के लाभ से वंचित न रह सके, उक्त सर्वे में समस्त छूटे हुए बंगाली विस्थापित परिवारों को सम्मिलित कराने एवं आवास जमीन का मालिकाना हक दिलाने व हाउस टैक्स लगवाने के विषय को लेकर हस्तिनापुर के निकिल भारत बंगाली समनवाय समिति हस्तिनापुर के राजू राय एवं उनके साथियो ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा।

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

You missed

error: Content is protected !!