हस्तिनापुर क्षेत्र मैं युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव, पुराने विवाद से जुड़ा मामला बताया जा रहा हैहस्तिनापुर क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सैफपुर ग्राम मार्ग पर 20 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गणेशपुर निवासी उज्ज्वल पुत्र सुभाष के रूप में हुई है। उज्ज्वल के पिता सुभाष गणेशपुर मजदूरी का कार्य करते हैं परिजनों के अनुसार, दो साल पहले वे हस्तिनापुर मैं आकर बसे हैं।सूत्रों की मानें तो पुराने विवाद से जुड़ा मामला बताया जा रहा है, जिसके बाद उक्त युवक के परिजनों को लगातार सुभाष और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है।बुधवार दोपहर उज्ज्वल का शव गांव के पास एक खेत में पड़ा मिला, जिसके पेट में गोली लगी हुई थी। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर युवक को स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों है, वहीं क्षेत्र में शोक का माहौल है।पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

You missed

error: Content is protected !!