दैनिक इंडिया टीवी न्यूज़ के माध्यम से समाजसेवी एवं शुभाष चंद्र बोस समिति, हस्तिनापुर के अध्यक्ष श्री सुशील नागर ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), हरियाली तीज, रक्षाबंधन एवं पावन गंगा स्नान की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देशभक्ति, एकता और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है। वहीं हरियाली तीज प्रकृति, प्रेम और समृद्धि का संदेश देती है, रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है तथा पावन गंगा स्नान हमारी आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है।

श्री सुशील नागर ने सभी से आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर एक स्वच्छ, समृद्ध, शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

दैनिक इंडिया टीवी न्यूज़ परिवार की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस, हरियाली तीज, रक्षाबंधन एवं गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएँ।

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

You missed

error: Content is protected !!