दैनिक इंडिया टीवी न्यूज़ के माध्यम से पूर्व विधायक हस्तिनापुर, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी श्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), हरियाली तीज, रक्षाबंधन एवं पावन गंगा स्नान की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में श्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। हरियाली तीज प्रकृति संरक्षण, सुख-समृद्धि और पारिवारिक खुशहाली का संदेश देती है, जबकि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। पावन गंगा स्नान हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है।
उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी प्रेम, सौहार्द, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सब मिलकर एक विकसित, समृद्ध, शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
दैनिक इंडिया टीवी न्यूज़ परिवार की ओर से सभी देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस, हरियाली तीज, रक्षाबंधन एवं गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएँ।
