दैनिक इंडिया टीवी न्यूज़ के संपादक श्री प्रवीण कुमार ने समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), हरियाली तीज, रक्षाबंधन एवं पावन गंगा स्नान के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्रभक्ति, एकता, अखंडता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। वहीं हरियाली तीज प्रकृति संरक्षण, सुख-समृद्धि और खुशहाली का संदेश देती है। रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है, जबकि पावन गंगा स्नान हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है।

श्री प्रवीण कुमार ने सभी नागरिकों से आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर एक स्वच्छ, शिक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

दैनिक इंडिया टीवी न्यूज़ परिवार की ओर से समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस, हरियाली तीज, रक्षाबंधन एवं पावन गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएँ।

– दैनिक इंडिया टीवी न्यूज़
खबर सच्चाई की

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

You missed

error: Content is protected !!