संवाददाता रुपेश चौहान
दैनिक इंडिया टीवी न्यूज़
हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ विद्यालय की इन्वेस्टीचर सेरेमनी (2026-27) का भी भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन श्री एस.पी. सिंह एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रितु राजवंशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।इन्वेस्टीचर सेरेमनी के दौरान विद्यालय की नई छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश प्रदान कर उनके पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। हेड गर्ल जानवी (XII-B) एवं हेड बॉय आदित्य बसुता (XII-A) को विद्यालय की छात्र परिषद का नेतृत्व सौंपा गया।वहीं वाइस हेड गर्ल अपेक्षा (XI-A), वाइस हेड बॉय देव सिंह (XI-B), जूनियर हेड बॉय अंबुज सागर (V), जूनियर हेड गर्ल आहि शर्मा (V), जूनियर हेड बॉय आर्यन त्यागी (VIII-B) तथा जूनियर हेड गर्ल विनिता (VIII-A) को भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए।विद्यालय के अन्य पदाधिकारियों में डिसिप्लिन हेड रिया राठी, वाइस डिसिप्लिन हेड सत्या, स्पोर्ट्स कैप्टन प्रिंस गौतम, वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन समरीत, लिटरेसी क्लब हेड छवि अरोड़ा, स्किल क्लब हेड हरमन, कल्चरल हेड दीक्षा वर्मा तथा मीडिया हेड हर्ष वर्मा शामिल रहे।विद्यालय के चेयरमैन श्री एस.पी. सिंह ने नवनियुक्त छात्र परिषद के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है। प्रधानाचार्या डॉ. रितु राजवंशी ने भी विद्यार्थियों को देश के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम एवं देशसेवा के संकल्प के साथ हुआ


