दैनिक इंडिया टीवी न्यूज़ के उप संपादक श्री संजय कुमार ने समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), हरियाली तीज, रक्षाबंधन एवं पावन गंगा स्नान के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्रभक्ति, एकता और देश सेवा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। हरियाली तीज प्रकृति संरक्षण एवं खुशहाली का संदेश देती है, रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है, जबकि पावन गंगा स्नान हमारी आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है।

श्री संजय कुमार ने सभी नागरिकों से आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा स्वच्छ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

दैनिक इंडिया टीवी न्यूज़ परिवार की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस, हरियाली तीज, रक्षाबंधन एवं पावन गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएँ।

By jourpraveenkumar@gmail.com

Dainik india tv news ख़बर सच्चाई की

You missed

error: Content is protected !!